देखिये आंकड़ों में France, USA, Spain हैं वो देश जहा जाते है सबसे ज़यादा पर्यटक

देखिये आंकड़ों में France, USA, Spain हैं वो देश जहा जाते है सबसे ज़यादा पर्यटक

देखिये आंकड़ों में France, USA, Spain हैं वो देश जहा जाते है सबसे ज़यादा पर्यटक


वैसे तो आप भी अगर सोचे की आपको अपनी छुट्टियों में कहाँ जाना चाहिए तो सबसे पहले आपके ज़हन में यही तीन देशों के नाम आएंगे France, USA, Spain और क्यों न हों....आंकड़े भी यही कहते हैं

 

आइये देखते आंकड़ों के हिसाब से कौन से देश रहे पहले, दुसरे और तीसरे पायदान पे

 

 French Ministry of Economy  के द्वारा साझा की गयी रिपोर्ट के आधार पे जिसे Organización Mundial Del Turismo (OMT)  के द्वारा इकट्ठे किये गए आंकड़ों data से तैयार किया गया है

क्रमश: फ्रांस ( France ) , अमेरिका ( United States of America ) और स्पेन ही वो देश रहे जिन्होंने सबसे ज़यादा पर्यटकों को आकर्षित किया 2013 में.

Countries that received the most foreign tourists in 2013

 

France,  फ्रांस

 

इस रिपोर्ट के आधार पे फ्रांस रहा नंबर 1 के स्थान पे जहाँ 2013  में  8.47 करोड़ पर्यटक का आगमन हुआ, जो की इसके पहले साल की तुलना में करीब 2 प्रतिशत ज़यादा था. 

 

 

United States Of America, अमेरिका

 

दूसरे स्थान पे रहा अमेरिका. यहाँ 2013 में 6.98 करोड़ विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ , जो की 2012 की संख्या  6.7 करोड़ की तुलना में  ज़यादा रहा.

 

 

Spain, स्पेन

 

स्पेन रहा तीसरे स्थान पे. स्पेन में आगमन हुआ 6.07 करोड़ विदेशी पर्यटकों का . स्पेन 2010 में तीसरे पायदान से नीचे चला गया था. 2013 में स्पेन ने ये पोजीशन वापिस हासिल कर ली.

 

 

Europe, यूरोपीय महाद्वीप

 

भौगोलिक रूप से देखें तो,  अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की सबसे बड़ी संख्या जिस एक महाद्वीप में घूमने गयी वो महाद्वीप रहा यूरोप. यूरोपीय महाद्वीप में 56.3 करोड़ पर्यटकों ने यात्रा करी जो की 2012 की तुलना में 2.9 करोड़ ज़यादा रही. इसमें यूरोप के अंदर के ही देशों में यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या शामिल है

 

  

इसे भी पढ़ें

 

 

 किसी भी Holiday Destinations के बारे मैं किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप La Vacanza Travel को संपर्क कर सकते हैं. 

 

अगर आपको ये लेख अच्छा लगा तो कृपया शेयर करें

0 Comment

Please Log-In to leave a comment.