जानिए पेरिस के मशहूर Lido Show के बारे में

जानिए पेरिस के मशहूर Lido Show के बारे में

जानिए पेरिस के मशहूर Lido Show के बारे में


फ्रांस की राजधानी पेरिस जाने का सपना हम सब अपने दिलों में रखते हैं, पेरिस दुनिया का ऐसा बेहतरीन शहर है जहाँ सबसे ज़यदा पर्यटक जाते हैं.

एइफ्फेल टावर से सेिेन नदी क्रूज पे रोमांटिक डिनर, यहाँ के डिज्नी लैंड से लोवर म्यूजियम ( जहाँ मोना लिसा की पेंटिंग है ) के दर्शन, यहाँ घूमने फिरने और देखने की चीज़ो की कोई कमी नहीं है.  ( देखिये पेरिस की मशहूर Sightseeing, Activities, Lido Show और Paris Holiday Packages )

 

 

 

पेरिस के कैबरे शोज यहाँ की नाइटलाइफ़ का एक ज़रूरी हिस्सा हैं, यहाँ मौजूद कई मशहूर शोज में से एक जाना पहचाना नाम है पेरिस का लीडो शो Lido Show.

आइये देखते हैं लीडो शो Lido Show को तस्वीरों में.लेकिन जब आप पेरिस जाएँ तो इस शो को देख्ना न भूलें इसे आप खाने के साथ या शैम्पेन के एक गिलास के साथ देख सकते हैं. ( पेरिस के लीडो शो Lido Show  बुक करने के लिए क्लिक कीजिये यहाँ

 

 

यहाँ बहुत सी सिघत्सीइंग और घूमने की जगहों के बीच लीडो शो है जो यहाँ का सबसे मशहूर काबरे शो है, इसकी ख्याति इतनी है की आप अगर पेरिस जाएँ तो इस शो को देखे बगैर आप की पेरिस की शाम अधूरी रह जाती है. 

 

 

आइये जानते हैं लीडो शो Lido Show काबरे के बारे में :

 

 

लीडो दे पेरिस | Lido De Paris

 

लीडो दे पेरिस , पेरिस की सबसे ख़ास सड़क चैंप्स एलीसीस में स्थित है. इसकी शुरुआत 1946 में हुई थी . ये मशहूर शो अपने नाच , गाने और अलग अलग तरह के एंटरटेनमेंट प्रदर्शनों के लिए जाना जाता है. एंटरटेनमेंट जगत  के विख्यात नामों में से कई इस शो में अपने पेरफरोमन्स दे चुके हैं. 

 

 

लीडो का इतिहास | Brief History of Lido

 

लीडो दे पेरिस की शुरुआत जोसफ और लुइस क्लेरिको ने 20 जून 1946 में करी थी, 1946 के बाद लीडो शो तमाम दौरों से लोगों के मनोरंजन करते हुए गुज़रा जब एक अंततः अंतराष्ट्रीय कंपनी सोडेक्सो ने लीडो शो को 2006 में खरीदा.

सोडेक्सो ने 2006 के बाद इस शो में करीब ढाई मिलियन यूरो का निवेश किया. इस निवेश के बाद वो लीडो शो निकल के आया जिसे आज आप देख सकते हैं . 

 

 

लीडो शो | The Show

 

लीडो शो के रोज़ाना 2 शो होते हैं. हर शो करीब डेढ़ घंटे का होता है, शाम वाले शो में आपको शो के साथ खाना परोसा जाता है ( लीडो के पास भारतीय बावर्ची भी है और आप भारतीय खाना भी खा सकते हैं ) जबकि देर रात वाले शो में खाना नहीं होता है ( ये सस्ता भी पड़ता है ).

आप कोई भी शो देखें, सारे कलाकार, नृतक, नर्तकियां, आपके मनोरंजन का भरपूर ख्याल रखते हैं. अप्रैल 2015 के बाद से बिलकुल नए शो की शुरुआत हुई है और बाकियों के साथ साथ आप आपको ब्लेबेल गर्ल्स का खास प्रदर्शन भी देखने को मिलता है. 

 

 

 बुर्लेक्वे शो अपने ख़ास वस्त्रों के लिए भी जाना जाता है , इसमें कलाकार अलग अलग तरह के ख़ास बनाये गए वस्त्रों का प्रयोग करते हैं , जिसमे पंखों और फर का इस्तेमाल होता है , इन पोशाकों को बनाने में हज़ारो डॉलर खर्च किये जाते हैं. 

 

 

ब्लूबेल गर्ल्स | The Bluebell Girls

 

ब्लूबेल गर्ल्स की शुरुआत मार्गरेट केली के द्वारा करी गयी थी उनको मिस ब्लूबेल के नाम से शोहरत मिली हुई है, कहते हैं हर कलाकार का चयन खुद उनके द्वारा किया गया था.

अब इसके डायरेक्टर पिअर राम्बर्ट हैं.इस शो में प्रदर्शन करने वाली लड़कियों के लिए कड़े मापदंडों का इस्तेमाल किया जाता है, शो की लड़कियों की औसतन लम्बाई 5  फ़ीट 11 इंच होती है. 

वैसे तो कलाकारों में से ज़यादातर लड़कियां फ्रेंच ही होती हैं लेकिन एक बड़ी संख्या ब्रिटेन से भी आती है. बहुत से लड़कियां अन्य देशों जैसे साउथ अफ्रीका , अमेरिका और उक्रैन इत्यादि से भी आती है और इस शो में पूरी तैयारी के साथ आपका भरपूर मनोरंजन का वादा करती हैं. 

 

 लीडो शो बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें

 

देखिये लीडो शो Lido Show का नया वीडियो Video

 

 

   

 

हॉलिडे या अन्य किसी जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें

0 Comment

Please Log-In to leave a comment.