क्या जुरिक, स्विट्ज़रलैंड और पेरिस, फ्रांस के बीच सफर के लिए ट्रैन ही सबसे अच्छा तरीक़ा है ?


Sameer .

Answered On : 11, Dec 2019

स्विट्ज़रलैंड भारत में हनीमून (नव विवाहित जोड़ों), फॅमिली हॉलिडे या फिर यूरोप में पहली बार सफर कर रहे पर्यटकों के बीच बहुत ही मशहूर है, सभी यहाँ की खूबसूरत वादियां, गांव, शहर और मशहूर पर्वत चोटियां जैसे माउंट टिटलिस , जुंगफ्रॉजॉच, माउंट पिलाटस देखना चाहते हैं.

Swiss Trains Switzerland

वैसे तो यूरोप के अमूमन ग्रुप पैकेज की इटिनेररी में स्विट्ज़रलैंड ज़रूर शामिल होता है एक-दो दिनों के लिए, लेकिन ये ऐसी जगह है जहाँ लोग कम से कम चार-पांच दिनों (या ज़्यादा) के लिए रुकना चाहते हैं और स्विट्ज़रलैंड प्राइवेट टूर ही ज़्यादा पसंद करते हैं ताकि अपने मन पसंद होटल में रुक सकें, स्विस ट्रेवल पास का भरपूर इस्तेमाल कर सकें, सबकुछ देखे और फ्री टाइम भी मिले शॉपिंग इत्यादि के लिए.

स्विट्ज़रलैंड यूरोप के बीचों बीच स्थित है और इटली, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और फ्रांस के साथ अपने बॉर्डर साझा करता है, शायद ये भी एक वजह है की बहुत से पर्यटक जो स्विट्ज़रलैंड जाते हैं वो पेरिस भी जाना चाहते है.

भारतियों में स्विट्ज़रलैंड और पेरिस का सात दिनों का टूर पैकेज बहुत डिमांड में होता है

Train on famous landwasser Viaduct bridge Switzerland

अब सवाल ये होता है की - क्या जुरिक, स्विट्ज़रलैंड और पेरिस, फ्रांस के बीच सफर के लिए ट्रैन ही सबसे अच्छा तरीक़ा है ?

इसका जवाब है हाँ - जुरिक और पेरिस के बीच सफर के लिए ट्रैन ही सबसे अच्छा तरीक़ा है.

इसकी कुछ वजह हैं 

  • जुरिच H B (जुरिच का मैं ट्रैन स्टेशन) जुरिच शहर के सेंट्रल में मौजूद है 
  • पेरिस का गारे ल्योन (पेरिस का ट्रैन स्टेशन) पेरिस शहर के सेंट्रल में मौजूद है 
  • करीब करीब हर घंटे में आपको जुरिच से पेरिस जाने के लिए ट्रैन मिल जाएगी
  • जुरिच से पेरिस पहुंचने के लिए एवरेज वक़्त करीब करीब 5 घंटे 20 मिनट्स है 
  • जुरिच से पेरिस जाने के लिए हाई स्पीड ट्रैन भी है जिन्हे TGV Lyria trains ट्रैन कहते हैं
  • TGV Lyria ट्रैन जुरिच से पेरिस के बीच की दूरी 4 घंटे 3 मिनट में तय करती है
  • जुरिच से पेरिस जाने के लिए पहली ट्रैन का प्रस्थान सुबह 05:21 बजे होता है
  • जुरिच से पेरिस जाने के लिए आखिरी ट्रैन का प्रस्थान शाम 17:27 बजे होता है
  • जुरिच से पेरिस के बीच ट्रैन से सफर करना सभी यात्रियों के लिए खुद में एक अनुभव होता है
  • ये रेलगाड़ियां बहुत ही आरामदेह होती हैं, और इनमे सेकंड क्लास के साथ साथ फर्स्ट क्लास की सुविधा भी है 

A Glacier Express train traveling across Bugnei Viaduct between Sedrun and Disentis, Switzerland


Shad Siddiqui

Answered On : 07, Dec 2019

गर्मियों का मौसम आते ही भारत के टूर ऑपरेटर्स अपने स्विट्ज़रलैंड और पेरिस के हॉलिडे पैकेज के ऑफर निकाल देते हैं.  स्विट्ज़रलैंड और पेरिस के टूर पे भारतीय पर्यटक ग्रुप-टूर और प्राइवेट-टूर दोनों ही तरीके से सफर करना पसंद करते हैं.

अगर आप भारतीय है और अगर आपका ये यूरोप जाने का पहला मौका है तो मान के चलिए आपकी सबसे पहली पसंद स्विट्ज़रलैंड हॉलिडे पैकेज और पेरिस हॉलिडे पैकेज लेना ही होगी. भारतीय पर्यटकों में ये दोनों जगह बहुत ही मशहूर हैं.

Jungfraujoch railway Switzerland

ग्रुप टूर :

जब आप ग्रुप टूर में सफर कर रहे होते हैं ( 40-45 यात्री एक साथ) तो आपके ग्रुप के साथ एक कोच या बस होती है ड्राइवर के साथ. आपके साथ एक टूर मैनेजर भी होता है जो आपके सभी टूर, सिघत्सीइंग और खाने का इंतेज़ाम देखता है. आपकी बस आपके के आगमन के दिन से आपके प्रस्थान के दिन तक आपके साथ ही रहती है.

पेरिस से स्विट्ज़रलैंड के बीच का सफर भी आपक इसी बस में पूरा करते हैं. पेरिस और जुरिच के बीच का रास्ता करीब 600 किलोमीटर का है और ग्रुप के साथ इसे पूरा करने में करीब 08-10 घंटे का वक़्त लगता है. ग्रुप टूर्स में इस दिन और कोई एक्टिविटी प्लान नहीं की जाती है.

Switzerland Tourist holiday

प्राइवेट टूर :

जब आप एक प्राइवेट टूर में सफर कर रहे होते हैं, तो आप कहाँ रहेंगे, कैसे ट्रेवल करेंगे, कहाँ कहाँ जायेंगे, इन सब चीज़ो का चयन आप खुद ही करते हैं, आपके होटल भी शहर के बीच होते हैं.

जब आप अपने पेरिस और स्विट्ज़रलैंड की यात्रा में हैं तो पेरिस और स्विट्ज़रलैंड के बीच कैसे सफर करना है का चुनाव एक मुश्किल काम है.

स्विट्ज़रलैंड और पेरिस, फ्रांस

जुरिक, स्विट्ज़रलैंड और पेरिस, फ्रांस के बीच सफर के लिए ट्रैन एक बेहतरीन विकल्प है.

 

और भी तरीके हैं जैसे :

  1. फ्लाइट : अगर आप जुरिक, स्विट्ज़रलैंड और पेरिस, फ्रांस का सफर करते है तो सबसे अच्छा तरीका है स्विस-एयर या एयर-फ्रांस की फ्लाइट बुक करना. इन फ्लाइट्स की वजह से आप दोनों जुरिक और पेरिस फ्लाइट से ही पहुंच सकते हैं अगर आप वक़्त पे बुक कर पाएं तो ये सबसे सस्ता तरीका भी है. फ़र्ज़ करिये अगर आप अमीरात-एयरलाइन्स लेते हैं तो आपको बीच के सेक्टर के लिए सेक्टर टिकट लेनी पड़ेगी जो की अगर एडवांस में बुक करी जाये तो बहुत महंगी नहीं होती.                                                                                                                                               
  2. बस : जुरिच और पेरिस के बीच बस में सफर करना भी मुमकिन है, ये सफर थोड़ा लम्बा होगा, लेकिन अगर आप डायरेक्ट बस की बुकिंग कर पाए तो ये सफर सिर्फ 8 घंटे का है. जुरिच और पेरिस के बीच बस में सफर करना सबसे सस्ता विकल्प है                                                                          
  3. ट्रैन : पेरिस गारे-ल्योन और जुरिच एच-बी के बीच ट्रैन का सफर सबसे बढ़िया विकल्प है, ये एक बेहतरीन अनुभव भी है. इस दूरी को तय करने का एवरेज वक़्त पांच घंटे बीस मिनट है और टी-जी-वी लाइरा (स्विट्ज़रलैंड और फ्रांस के बीच की हाई स्पीड ट्रैन ली लाइन का नाम) जैसी फ़ास्ट ट्रैन में ये सफर घट कर सिर्फ चार घंटे रह जाता है.  जुरिच एच-बी ट्रैन स्टेशन से पहली ट्रैन सुबह 05:21 पे छूटती है और दिन की आखिरी ट्रैन 17:27 पे निकलती है, आप दिन के किसी भी घंटे इन दोनों शहरों के बीच ट्रैन के सफर कर सकते हैं.

Eiffel-tower-paris-holiday-packages-tours


Plane For Loader
Plane for loader