पेरिस के आकर्षण से बच पाना बहुत ही मुश्किल है. अगर अभी तक आपको ये मौका नहीं मिला है तो कब जाने की योजना बना रहे हैं आप ?
खूबसूरती और रोमांस के लिए मशहूर इस शहर में रोमांटिक वातावरण के साथ साथ खूबसूरत बाग़ हैं, रौशनी से जगमगाती शामे हैं साथ साथ हर तरफ से दिखता हुआ एइफ्फेल टावर है.
फ्रांस की राजधानी पेरिस एक बहुत ही खास शहर है, अपनी रूचि के हिसाब से आप विश्वविख्यात आकर्षणों और संग्रहालयों से शुरुआत कर सकते है, ऐतिहासिक स्मारकों में जा सकते हैं, पेरिस शहर के बेहिसाब रेस्टोरेंट्स शानदार फ्रेंच खाने के लिए जाने जाते है, और हाँ नाइटलाइफ़ का ज़िक्र भी ज़रूरी है, पेरिस अपनी संगीन शामों के लिए भी तो जाना जाता है

अमूमन ग्रुप-टूर में पेरिस को सिर्फ 2 दिन ही दिए जातें हैं, लेकिन पेरिस के प्राइवेट टूर में पर्यटक 3 या 4 दिन भी रुकते हैं, लेकिन अगर आप पेरिस को सही मायने में देखना और समझना चाहते हैं तो शायद एक हफ्ता भी कम पड़ जाये
आइये जानने की कोशिश करते हैं की पेरिस, फ्रांस की यात्रा के लिए आप कम से कम कितने दिनों की योजना बनायें, शुरुआत करते हैं यहाँ के मशहूर आकर्षणों से
ये है पेरिस शहर के सबसे खास आकर्षण :
- एइफ्फेल टावर
- लीडो द पेरिस काबरे शो
- मौलीन रूज़ काबरे शो
- सीन नदी का क्रूज ( लंच, डिनर क्रूज भी होते हैं)
- लूव्रे म्यूजियम (मोना लिसा की मशहूर पेंटिंग यहीं है)
- वरसाईलस का पैलेस
- नोतर-दाम पेरिस कैथेड्रल
- द आर्क दी त्रिओम्फ
- द एवेन्यू दे चैंप्स-एलीसीस
- मोंतमारतरे
- टुइलेरिएस गार्डन
- लक्सेम्बर्ग गार्डन्स
- डिज्नीलैंड पेरिस
- प्लेस दे ला कॉनकॉर्ड
- मोंत्पर्नास्से टावर
- अलेक्सांद्रे III ब्रिज
- लूवरे पिरामिड
और जानिए : पेरिस के टॉप टूरिस्ट अट्रैक्शन

पेरिस की योजना या इटिनेररी बहुत से रोचक टूर और एक्टिविटी से सरोबोर होते हैं, अगर आपके पास वक़्त की कमी है तो इस इटिनेररी (योजना) को देखिये,
इसमें कवर किये गए आकर्षण और जगहें बेहद ज़रूरी है.
आपके सवाल - पेरिस, फ्रांस की यात्रा के लिए कम से कम कितने दिनों की योजना बनानी चाहिए ? का जवाब भी आपको इस योजना के साथ मिल जायेगा
05-दिनों की पेरिस (Paris) यात्रा की योजना और इटिनेररी (Itinerary)
दिन-01 : पेरिस आगमन | होटल ट्रांसफर | एइफ्फेल टावर और सीन नदी पे क्रूज | होटल में ओवरनाइट
दिन-02 : नाश्ता | पेरिस का सिटी टूर | लूव्रे म्यूजियम | होटल में ओवरनाइट
दिन-03 : नाश्ता | वरसाईलस के पैलेस का टूर | लीडो काबरे शो | होटल में ओवरनाइट
दिन-04 : नाश्ता | डिज्नीलैंड का टूर | होटल में ओवरनाइट
दिन-05 : नाश्ता | फ्री टाइम | एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान

ज़रूरी और खास बातें :
- भारत से पेरिस के लिए बहुत सी उड़ने हैं, एयर फ्रांस, एयर इंडिया इत्यादि डायरेक्ट हैं.
- आपके टूर में सभी फीस, एंट्रेंस इत्यादि शामिल होती हैं, आपको किसी भी चीज़ के लिए एक्स्ट्रा नहीं देना होता
- ये सभी टूर फिक्स समय में पेरिस की सेंट्रल लोकेशन से शुरू होते हैं, आपको यहाँ खुद पहुंचना होता है.
- पेरिस में सेंट्रल लोकेशन में होटल लेना अच्छा रहता है, दूर होने पर आपको मेट्रो या टैक्सी से सफर करने के लिए तैयार रहना होगा. हलाकि सेंट्रल होटल महंगे होते हैं.
- सभी होटलों में इस तरह के टूर में सुबह का नाश्ता शामिल होता है
- लंच या डिनर के लिए पेरिस में बहुत ही आसानी है, भारतीय खाना भी आसानी से उपलब्ध है.
ज़्यादा जानकारी के लिए आप कभी भी La Vacanza Travel से सम्पर्क कर सकते हैं.