लंदन शहर की यात्रा के लिए कम से कम कितने दिनों की योजना बनानी चाहिए ?

लंदन शहर की यात्रा के लिए कम से कम कितने दिनों की योजना बनानी चाहिए ?


Shad Siddiqui

Answered On : 05, Jan 2020

आपकी यूनाइटेड किंगडम या इंग्लैंड की यात्रा मुकम्मल नहीं हो सकती जब तक आप यहाँ की राजधानी लंदन में न रुके. लंदन दुनिया की सबसे मशहूर जगहों में से एक जगह है.

आप ब्रिटिश संस्कृति का अनुभव चाहते हैं, बेहतरीन खाना खाना चाहते हैं, नए से नए फैशन को देखना चाहते हैं या फिर आपकी रूचि इतिहास और विश्वविख्यात आकर्षणों और संग्रहालयों के देखने में है, लंदन में आपका वक़्त बहुत अच्छा गुज़रेगा.

इस शहर के आकर्षण जैसे बिग बेन, वेस्टमिनिस्टर ऐबी, बकिंघम पैलेस, टावर ऑफ़ लंदन, पिक्कैडिली सर्कस इत्यादि देखने के लिए ही आपको 2-3 दिन चाहिए, एक आध दिन आप शॉपिंग भी करना चाहेंगे, और भी बहुत कुछ है इस शहर में और इसके आस पास.

आइये देखते हैं लंदन शहर की यात्रा के लिए कम से कम कितने दिनों की योजना बनानी चाहिए ?       

London-holida-tours-packages

लंदन यात्रा के दौरान पर्यटकों के लिए शहर और आस पास के आकर्षण

  • बकिंघम पैलेस और लंदन शहर
  • लंदन ऑय (झूला)
  • टावर ऑफ़ लंदन संग्रहालय (यहाँ कोहिनूर हीरा रखा है)
  • थेम्स नदी पे क्रूज ( लंच, डिनर या सिर्फ क्रूज )
  • मेडम तुस्सॉड्स
  • बिसेस्टर विलेज में शॉपिंग
  • विंडसर कैसल
  • ऑक्सफ़ोर्ड
  • बाथ
  • स्टोनहेंज
  • लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम
       

इतनी जगहों में जाने और अनुभव करने के लिए आपको आपकी लंदन यात्रा में कम से कम 06-07 दिनों की ज़रुरत होगी 

London-holiday-tours-packages

लंदन की योजना या इटिनेररी बहुत से रोचक टूर और एक्टिविटी से सरोबोर होते हैं, अगर आपके पास वक़्त की कमी है तो इस इटिनेररी (योजना) को देखिये,

इसमें कवर किये गए आकर्षण और जगहें बेहद ज़रूरी है.

आपके सवाल - लंदन शहर की यात्रा के लिए कम से कम कितने दिनों की योजना बनानी चाहिए ? का जवाब भी है 


06-दिनों की लंदन (London) यात्रा की योजना और इटिनेररी (Itinerary)

 

दिन-01  : लंदन आगमन | होटल ट्रांसफर और चेक-इन | लंदन ऑय टूर | होटल में ओवरनाइट
दिन-02  : नाश्ता | लंदन का सिटी टूर | टावर ऑफ़ लंदन म्यूजियम |  होटल में ओवरनाइट
दिन-03  : नाश्ता | स्टोनहेंज और बाथ का टूर |  होटल में ओवरनाइट
दिन-04  : नाश्ता | विंडसर कैसल और ऑक्सफ़ोर्ड का टूर |  होटल में ओवरनाइट
दिन-05  : नाश्ता | बिसेस्टर विलेज और ऑक्सफ़ोर्ड स्ट्रीट में शॉपिंग | होटल में ओवरनाइट
दिन-06  : नाश्ता | मैडम तुस्सॉड्स | फ्री टाइम | एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान

 

London-Holiday-Tours-packages


ज़रूरी और खास बातें :

  • इंडिया से लंदन के लिए बहुत सी उड़ने हैं, ब्रिटिश एयरवेज, एयर इंडिया, वर्जिन अटलांटिक इत्यादि डायरेक्ट हैं.  
  • आपके टूर में सभी फीस, एंट्रेंस इत्यादि शामिल होती हैं, आपको किसी भी चीज़ के लिए एक्स्ट्रा नहीं देना होता
  • ये सभी टूर फिक्स समय में सेंट्रल लोकेशन से शुरू होते हैं, आपको यहाँ खुद पहुंचना होता है.
  • लंदन में सेंट्रल लोकेशन में होटल लेना अच्छा रहता है, दूर होने पर आपको मेट्रो से सफर करने के लिए तैयार रहना होगा. हलाकि सेंट्रल होटल महंगे होते हैं.
  • लंदन में आप अपार्टमेंट भी ले सकते हैं, पारिवारिक लम्बी छुट्टियों के लिए ये विकल्प अच्छा है.    
  • सभी होटल्स में इस तरह के टूर में सुबह का नाश्ता शामिल होता है
  • लंच या डिनर के लिए लंदन में बहुत ही आसानी है, हर तरह का खाना आसानी से उपलब्ध है.  

 

ज़्यादा जानकारी के लिए आप कभी भी La Vacanza Travel से सम्पर्क कर सकते हैं.